Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जंयती पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

देहरादून/रूद्रपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज प्रदेश भर में सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि था। सीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री उत्तराखण्ड राज्य के प्रेणता रहे हैं। उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। रुद्रपुर- भाजपा जिला कार्यालय बिगवाड़ा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। विधायक अरोरा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के ऐसे नेता रहे जो सर्वमान्य थे और हम करोड़ो कार्यकताओ के प्रेरणा पुंज के रूप में सदैव हम सभी के दिल मे निवास करते हैं। आज पूरे देशभर में भारतीय जनता पार्टी उनकी जयंती को विभिन्न रूप में मानने का कार्य कर रही है। अटल बिहारी वाजपेयी की दो सांसदो वाली पार्टी उनकी विचारधारा को आगे बढ़ते हुए आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और पिछले दो बार से पूर्ण बहुमत की देश मे सरकार हैं। अटल बिहारी के सपनों के भारत को बनाने की दिशा में अनवरत कार्य कर रही है। विधायक ने कहा आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विकास यात्रा को तेजी से आगे बढ़ रही है। अटल बिहारी वाजपेयी सदैव हम सभी के दिल मे वास करते हैं और सभी कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने हेतु संकल्पबद्ध है। इस दौरान दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल,मडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, धर्म सिंह कोली, जिला महामंत्री अमित नारंग, सोनू अनेजा, वेद ठुकराल,धीरेंद्र मिश्रा, रश्मि रस्तोगी, प्रमोद शर्मा, डम्मी चोपड़ा, मनोज मदान, बिट्टðू चौहान, मदन दिवाकर व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *