Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

इनोवा पुल से टकराई, दो घायल

रामनगर (उद संवाददाता)। देर रात तेज रफ्तार एक इनोवा कार पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्राम वासियों ने दोनों कार सवारों को निकाल कर उपचार के लिए असपताल भेजा। दोनों कर सवार रामनगर पीरुमदारा के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक क्यारी क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार इनोवा कार पुल से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में दो युवक घायल हो गये। अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी की अत्यधिक स्पीड होने के कारण यह हादसा हुआ है। गनीमत यह रही की दोनों कार सवार सुरक्षित हैं। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *