Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाखों की धोखाध़डी के मामले में युकां नेता सहित दो दबोचे

किच्छा। लाखों रूपए की धोखाधड़ी में नामजद चल रहे यूथ कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। जबकि नामजद महिला की पुलिस तलाश कर रही है। दर्ज रिपोर्ट में मोहम्मदी चौक इंदिरानगर हल्द्वानी निवासी जियाउद्दीन कुरेशी पुत्र वजीरूद्दीन ने बताया कि ग्राम बंडिया किच्छा निवासी मो- बुंदन पुत्र गुलाम शाकिर, शकीला पत्नी मो- बुंदन और रिजवान पुत्र मो- बुंदन ने ग्राम सिरौलीकलां में जमीन का सौदा 19-62लाख में किया था। पैसे लेने के बाद भी उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री नहीं करायी और न ही धनराशि वापस की। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था और फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने गत दिवस मुखबिर की सूचना पर ग्राम बंडिया में मो- बुंदन के घर छापा मारकर उसे और रिजवान को गिरफ्रतार कर लिया जबकि आरोपी शकीला फरार हो गयी। पकड़ा गया रिजावन यूथ कांग्रेस विधान सभा का अध्यक्ष है। पुलिस टीम में एसआई प्रकाश चंद भट्ट, जितेंद्र बिष्ट, कां- नीरज बिष्ट, ललित कुमार, रंजन ब्रजवासी, नीमा कोहली थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *