Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऋषिकेश के जंगल में मिली 12 दिनों से लापता युवती की जली हुई लाश,प्रेमी गिरफ्तार

ऋषिकेश(उद संवाददाता)। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के ढालवाला से लापता हुई युवती का शव शनिवार को देहरादून रोड के जंगल से मिला है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। सूचना मिलते ही अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान विनीता भंडारी (21) पुत्री महावीर सिंह भंडारी निवासी ढालवाला के रूप में हुई। युवती की शिनाख्त के बाद उसके प्रेमी अर्जुन रावत को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। घटना स्थल पर हरिद्वार और देहरादून से फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में प्रेम-प्रसंग के एंगल से जांच की जा रही है। दरअसल पुलिस 12 दिनों से लापता 22 साल की विनीता की तलाश कर रही थी। तलाशी के दौरान देहरादून रोड के पास जंगलों में पुलिस को गंभीर हालत में एक जला हुआ शव मिला। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान विनीता के रूप में करने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की। घटनास्थल पर संदिग्ध वस्तुएं मिलने के कारण साक्ष्य जुटाने के लिए देहरादून और हरिद्वार से फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है।पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच से पता चला है कि विनीता का अर्जुन सिंह नाम के युवक से प्रेम प्रसंग था। शायद उनके बीच अनबन हो गई और उसके बाद अर्जुन रावत ने विनीता से शादी करने से इनकार कर दिया। विनीता 4 दिसंबर को बाजार जाने की बात कहकर गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। फिलहाल, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है और विनीता के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, विनीता के चाचा गजेंद्र कंडियाल ने बताया कि उसने आखिरी बार अर्जुन सिंह नामक लड़के से बात की थी, जो कि टिहरी जिले के प्रताप नगर क्षेत्र का रहने वाला है। वह विनीता से 2-2 घंटे बात करता था और शादी से इनकार कर देता था। नरेंद्र नगर की सीओ स्मिता ममगाईं ने बताया कि पुलिस मामले की सक्रियता से जांच में जुटी है। विनीता के परिजनों से पूछताछ कर रही है और हर दृष्टिकोण से घटना की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *