Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

बाजपुर(उद संवाददाता)। बेरिया रोड पर शिवपुरी के पास तड़के बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतक शादी विवाह में खाना बनाने का काम करते थे उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चकरपुर बाजपुर निवासी 25 वर्षीय संजय सिंह पुत्र विजय सिंह और वार्ड नं. 6 केशवनगर बाजपुर निवासी 34 वर्षीय हरीश शर्मा पुत्र श्री पाल शर्मा रविवार तड़के चार बजे बाइक से किसी विवाह कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए जा रहे थे। बेरिया रोड पर शिवपुरी के पास उनकी बाइक और दूसरी ओर से आ रही कार संख्या यूके 18 एम 3322 की जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। वाहनों की टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक दोनों युवकों की सांसें थम चुकी थी। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गयी जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन भी पहुंच गये। घटना से दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और दोनों वाहन भी कब्जे में ले लिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *