Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नीले गगन के तले…अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया लैसडौन का मनमोहक वीडियो

देहरादून/लैंसडाउन(उद ब्यूरो)। जो भी देवभूमि उत्तराखंड आता है, सुध-बुध भूलकर यहां की मनोरम वादियों की नैसर्गिक सुंदरता में खो जाता है। इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश में उत्तराखंड आए फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को भी यहां की वादियां खूब भा रही हैं। बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अनुपम खेर इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में खो गए हैं। अनुपम खेर ने पर्यटन नगरी लैंसडाउन की खूबसूरत वादियों और नीले आसमान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सदाबहार गीत ‘नीले गगन के तले धरती का प्यार पले…’ के साथ पोस्ट किया है। इसे अब तक साढ़े पांच हजार से अधिक लोग देखने के साथ ही पसंद कर चुके है। अनुपम खेर ने पर्यटन नगरी लैंसडाउन की खूबसूरत वादियों और नीले आसमान का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सदाबहार गीत ‘नीले गगन के तले धरती का प्यार पले…’ के साथ पोस्ट किया है। इसे अब तक साढ़े पांच हजार से अधिक लोग देखने के साथ ही पसंद कर चुके है। अनुपम खेर इन दिनों पौड़ी जिले के लैंसडाउन में हैं, जहां वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तय करने में जुटे हैं। लैंसडौन प्रवास के दौरान अनुपम सदर बाजार से लेकर भुल्ला ताल, चर्च रोड आदि क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों से आत्मीयता के साथ भेंट तो की ही, उन्हें ऑटोग्राफ देकर साथ में फोटो भी खिंचवाई। इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर के पोस्ट किए गए लैंसडाउन के वीडियो को भी उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपम खेर की नई फिल्म की शूटिंग लैंसडौन में 10 फरवरी से 20 अप्रैल तक प्रस्तावित है। इसको लेकर लैंसडाउन के निवासियों में खासा उत्साह है। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डा. एसपी नैथानी का मानना है कि लैंसडाउन में फिल्मों की शूटिंग होने से पर्यटन नगरी को नई पहचान के साथ ही यहां के निवासियों को रोजगार का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *