February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में महिला पुलिसकर्मी घायल

रुद्रपुर,14 अगस्त। आज प्रातः अटरिया मार्ग पर सिडकुल ढाल के समीप टैम्पो चालक द्वारा कार में टक्कर मार दिये जाने से टैम्पो में सवार महिला पुलिसकर्मी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। टैम्पो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल महिला पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी रेखा कोरंगा आज प्रातः टैम्पो में सवार होकर ड्यूटी के लिए थाने जा रही थी। टैम्पो जब अटरिया मार्ग पर सिडकुल ढाल के समीप पहुंचा तो सामने से आती कार को बचाने के प्रयास में टैम्पो चालक ने कार को टक्कर मार दी जिससे टैम्पो में सवार रेखा असंतुलित होकर सड़क पर आ गिरी और गंभीर रूप से ?घायल हो गयी। महिला पुलिसकर्मी को सड़क पर गिरता देख टैम्पो चालक घबरा गया और वह वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल रेखा को उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *