Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

छह वर्षों से आधे अधूरे फ्लाई ओवर को लेकर कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा

काशीपुर(उद संवाददाता)। विगत छह वर्षों से फ्लाईओवर निर्माण कार्य आधा अधूरा पड़ा होने के कारण कांग्रेसियों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने मुख्य चौराहे पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए शहर की अन्य पांच और समस्याओं के निराकरण को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार के राज काज पर सवाल खड़े किए। ज्ञातव्य है कि काशीपुर में बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन फ्लावर एवं रामनगर रोड पर बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 6 वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक पूरा नहीं हो सका। फ्लाईओवर के आधे अधूरे निर्माण कार्य के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। इसी को लेकर आज महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के राजकाज पर सवाल खड़े किए। कहा कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर जनता कीभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। धरना प्रदर्शन करने वालों में अरुण चौहान,शेख अब्दुल अजीज कुरैशी, राशिद फारुकी, जफर मुन्ना, समेत एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, से जुड़े तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *