Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जंगल में घास काटने गई महिला की खाई में गिरने से मौत

चमोली। जंगल में घास काटने गई महिला का पांव फिसल गया और महिला गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से महिला के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।मृतक महिला की पहचान पूजा देवी (30) पत्नी कुलदीप लाल निवासी सलूड़ गांव के रूप में हुई। पूजा देवी घास लेने के लिए हेलंग के जंगल गई हुई थी। जानकारी के अनुसार घास काटते समय महिला का पांव फिसल गया और महिला खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने महिला को खाई से बाहर निकाला। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार जोशीमठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *