Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल में “क्रिम्सन क्रिसलिस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल में प्रथम वार्षिक उत्सव ‘क्रिम्सन क्रिसलिस’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चीफ एजुकेशन आफिसर दलेल सिंह राजपूत, क्रिम्सन मैनेजमेंट टीम की एक्जीक्युटिव चेयरपर्सन श्रीमती फरजाना दोहाद वाला, डायरेक्टर कीर्ति शर्मा , नेशनल मार्कैटिंग एंड एच.आर.हैड़ मिस एना , नार्थ रीजनल मैनेजर- सर्वजीत सिंह एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती चिात्रा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘परिवर्तन का आगाज’ थी, जिसका उद्देश्य उन्नति के शीर्ष तक पहुॅंचने के लिए हमें नित नए बदलावों से परिचित कराना, स्वस्थ समाज की स्थापना करना व क्रांति लाकर आदर्श प्रस्तुति के लिए प्रेरित करना था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ गणेश स्तुति के साथ उनका आशीर्वाद प्राप्त करके किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इस संध्या वेला में नाटक ,गतका, भांगडा व नृत्य के द्वारा समॉं बॉंध दिया। नन्हें -मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। 2022-23 अकादमिक में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि व विद्यालय प्रबंधन की ओर से सर्टिफिकेट व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।यह समय सभी माता-पिता और गुरुजनों के लिए हृदय को पुलकित करने वाला व गौरवमयी था। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुति की भूरि -भूरि प्रशंसा की एवं भविष्य में बुलंदियों तक पहुॅंचने की हृदय से कामना की। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या द्वारा समस्त अतिथियों का आभार व्यत्तफ किया गया। जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने बच्चों के चहुॅंमुखी विकास के लिए प्रयत्नशील रहने का आश्वासन दिया। चेयर पर्सन श्रीमती फरजाना दोहादवाला ने सभी बच्चों , अभिभावकों एवं शिक्षकों के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की व क्रिम्सन परिवार को पल्लवित व पुष्पित करने का संकल्प लिया। इस संध्याकालीन कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी दलेल सिंह , श्रीमती फरजाना दोहादवाला, मिस एना ,मिस कीर्ति एवं सर्वजीत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *