Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मध्यप्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेरः मोहन यादव नए मुख्यमंत्री,स्पीकर और डिप्टी सीएम के नाम का ऐलान, सीएम शिवराज की छुट्टी

इंदौर। मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। अब मध्य प्रदेश में सीएम की कुर्सी मोहन यादव संभालेंगे। विधायक दल की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है। वही नरेंद्र सिंह तोमर राज्य मे स्पीकर होंगे। बता दें कि सीएम की रेस में शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलास विजयवर्गीय, वीडी शर्मा जैसे नाम शामिल थे। लेकिन विधायक दल की बैठक के बाद मध्य प्रदेश का सीएम मोहन यादव को बनाया गया है। बता दें कि मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वे साल 2013 में पहली बार एमएलए बने थे। मोहन यादव शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *