Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

समाजसेवी हरविंदर चुघ को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। रुद्रपुर के समाजसेवी और ब्लड दानदाता के रूप में विख्यात हरविंदर सिंह चुघ को पंजाब में राष्ट्रीय सम्मान मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर समाज से जुड़े तमाम संगठन एवं प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि 2 दिसम्बर 2023 को पंजाब के बठिंडा में राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें हरविंदर सिंह चुघ को भी उत्तराखंड के ब्लड मोटीवेटर के रूप में कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। सभी रक्तवीरों को सम्मान देने के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बठिंडा पंजाब के विधायक जगरूप सिंह गिल एवं पूर्ण पंजाब के बड़े जन प्रतिनिधि द्वारा सभी रक्त वीरों को जो पूरे भारतवर्ष से आए रक्त वीरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तरीय सामान समारोह से जहां एक ओर समाजसेवियों को सम्मान मिलता है तो वहीं दूसरी ओर नए ब्लड मोटीवेटरों को और हिम्मत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *