Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम धामी ने होमगार्ड जवानों को दी सौगात

देहरादून (उद संवाददाता)। होमगार्ड स्थापना दिवस के मौके पर जवानों ने नुरखेड़ा स्थित मुख्यालय में रैतिक परेड का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड की सलामी ली। सीएम धामी ने जवानों को सम्मानित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की। बता दें कि होमगार्ड मुख्यालय नुरखेड़ा में हर साल छह दिसंबर को रैतिक परेड का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में सीएम धामी के अलावा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सीएम धामी ने परेड की सलामी ली। इस दौरान सीएम धामी ने कई बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सिलक्यारा टनल में होमगार्ड की अहम भूमिका रही है। हमारी सरकार ने सेना की तर्ज पर सीएसडी कैंटीन की सुविधा शुरू की है। इसकी सुविधा होमगार्ड को भी मिलेगी। इसके साथ ही ड्रट एप्प के जरिए भी होमगार्ड्स को सेवाएं मिलेगी। वहीं महिला होमगार्ड को प्रसूति अवकाश दिया जा रहा है। सीएम धामी कहा राज्य को जल्द 330 महिला होमगार्ड मिलेंगे। इसके साथ ही 300 पुरुष होमगार्ड की भर्ती भी जल्द की जाएगी। सीएम ने प्रेमनगर में होमगार्ड्स के लिए फायरिंग रेंज बनाने का ऐलान किया। सीएम ने कहा होमगार्ड को साल में 12 अवकाश दिए जाएंगे। होमगार्डों के लिए बड़ी संख्या में मोटरसाईकिल खरीदी जाएंगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ड्यूटी करने वाले जवानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में रेस्क्यू सेंटर के लिए भवन निर्माण की घोषणा की। साथ ही कहा कि हॉस्टल का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ ही होमगार्ड विभागीय बैंड मस्का बाजा की भी शुरुआत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *