Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चालान काटने पर बिफरे बीजेपी विधायक दिलीप महंत, धमकाने का वीडियो वायरल

कोटद्वार।कोटद्वार में सत्तासीन बीजेपी विधायक दिलीप महंत ने अधिकारी को सड़क पर ही थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उत्तराखंड में एक बार फिर से सत्ता के दुरूपयोग का मामला सामने आया है। भाजपा विधायक दिलीप महंत ने परिवहन विभाग के अधिकारी को सड़क पर ही थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठा दिया। इतना ही नहीं विधायक ने अधिकारी को भला-बुरा भी कहा। किसी ने इस दौरान इसका वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस से पहले कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। मिली जानकारी के मुताबिक कोटद्वार के कोड़ियाँ में भाजपा विधायक दिलीप महंत के किसी समर्थक का पुलिस ने चालान कर दिया। जिस पर विधायक इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने अधिकारी को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठा दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि थप्पड़ मारने के लिए जब वो रूक गए तो वो अधिकारी को भला-बुरा कहते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *