Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राज्यपाल ने सिलक्यारा सुरंग से श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले के लिए रेस्क्यू अभियान की सफलता पर की सराहना

देहरादून(उद संवाददाता)। राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को सिलक्यारा सुरंग से श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी और अनुभवों को साझा किया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिलक्यारा सुरंग से श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने वाले सफल अभियान पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में चलाये गए रेस्क्यू अभियान की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य की विभिन्न एजेंसियों और अधिकारियों के अथक प्रयासों ने बेहद चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे इस अभियान को कामयाब बनाने में जो भूमिका निभाई है वह प्रशंसनीय है। राज्यपाल ने कहा की सुरंग में फंसे रहने के दौरान श्रम वीरों ने जिस धैर्य, साहस और जज्बे का परिचय दिया वह सराहनीय रहा। उनके जोश और जज्बे के कारण यह कठिन अभियान कुशलतापूर्वक संपन्न हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *