Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग ब्रेकिंग: कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने संभाली उत्तराखंड पुलिस की कमान

देहरादून(उद संवाददाता) । आईपीएस अभिनव कुमार ने गुरुवार को कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार संभाल लिया है। बता दें अभिनव कुमार का नाम तेजतर्रार अफसरों में शुमार है। गुरुवार को अशोक कुमार डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हो चुके है। आज पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसके बाद आईपीएस अभिनव कुमार ने कार्यवाहक डीजीपी की कमान संभाल ली है। अभिनव कुमार 1996 बैच के आइपीएस अफसर हैं। अशोक कुमार ने नए डीजीपी अभिनव कुमार को पुलिस की बैटन सौंपी। इस दौरान वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस अब सक्षम हाथों में है। बता दें अभिनव कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सीएम धामी के विशेष प्रमुख सचिव भी हैं। इसके साथ ही वह हरिद्वार और देहरादून के एसएसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। राज्य का नया डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) कौन होगा इसको लेकर लंबे समय से संशय बना हुआ था।  30 नवंबर को वर्तमान डीजीपी अशोक कुमार का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।  2020 में जिस समय पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था, उस वक्त IPS अशोक कुमार ने बतौर उत्तराखंड डीजीपी की कमान संभाली थी. डीजीपी बनते ही उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम कदम उठाए थे।  अब कमान आईपीएस अभिनव कुमार के हाथों में होंगी. हालांकि फिलहाल उन्हें कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *