February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राफेल डील के आंकड़े जनता को बताये मोदी सरकारः प्रीतम

देहरादून। चीन और पाकिस्तान से देश की सुरक्षा को पुख्ता करने के नाम किये जा रहे मोदी सरकार के राफेल विमान सौदे को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने जनता तक इस डील की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से पत्रकार वार्ता की श्रंख्ला आयोजित की। यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकरों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राफेल विमान सौदे को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्र सरकार की इस डील को को कटघरे में खड़ा करते हुुए कड़ा विरोध किया। उन्होंने मोदी सरकार से राफेल सौदे के आकड़े जनता को बताने की मांग की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के आह्वान पर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत प्रदेश भर में 30 स्थानों पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राफेल सौदे के विरोध में पत्रकार वार्ता की। उत्तराखंड में कई स्थानों पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस ने इस मामले में मोदी सरकार सबसे बड़े भ्रष्टाचार को छुपाने का आरोप लगाते हुए डील को रद्द करने की मांग की। यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकर वार्ता में प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि संसद में राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध किया है। आगे भी अगर सरकार ने इस डील को वापिस नहीं लिया तो सड़कों उतरकर विरोध किया जायेगा। उन्होनें कहा कि आगामी 17 अगस्त को प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को आगाह किया जायेगा। वार्ता के दौरान लाल च्रद्र शर्मा, प्रथवीपाल सिंह, गोदावरी थापली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *