Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह: टनल में फंसे 41 मजदूरों के लिए पूरा देश है चिंतित

नैनीताल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सिलक्यारा टनल हादसे पर बयान सामने आया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि टनल में फंसे 41 मजदूरों को लेकर पूरा देश चिंतित है। राजनाथ सिंह रविवार को अपनी निजी कार्यक्रम को लेकर हल्द्वानी पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि श्रमिकों को लेकर पूरा देश चिंतित है। केंद्र और राज्य सरकार की पूरी मशीनरी वहां पर लगी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद उसकी निगरानी कर रहे हैं। जल्द सभी मजदूरों का सकुशल रेसक्यू कर लिया जाएगा। बता दें रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय रक्षा राज्य अजय भट्ट की बेटी की शादी में शरीक होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूस थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *