Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोटाबाग में दर्दनाक हादसा,कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत

नैनीताल। नैनीताल जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है।हादसा नैनीताल के कोटाबाग क्षेत्र में हुआ है । बताया जा रहा है पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार में पांच लोग सवार थे । कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही है मृतकों के बारे में अभीतक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है जिस क्षेत्र में ये हादसा हुआ है, वो नैनीताल का दूरस्थ इलाका है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह के निर्देश पर रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके को रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *