Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो बहनों की हत्या से सनसनी: शवों के पास कटा हुआ मुर्गा, कुछ पैसे व खून के निशान भी मिले

काशीपुर(उद संवाददाता)। मोहल्ला लक्ष्मीपुर इलाके में दो सगी बहनों के शव शनिवार सुबह लावारिस पाए गए। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली वह तत्काल मौके पर पहुंच गई। लक्ष्मीपुर पट्ट की खालिक कालोनी में दो सगी बहनों की मौत के पीछे पुलिस प्रथम दृष्टया तंत्र मंत्र को मानकर चल रही है। हालांकि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। एक शव तो तीन चार दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह खालिक कालोनी में अली हसन के घर में उसकी दो पुत्रियां मृत अवस्था में पाई गईं इससे शहर में सनसनी मच गई। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस के अधिकारियों को मिली वह तत्काल मौके पर पहुंच गए तथा मौके पर निरीक्षण किया व घर के लोगों तथा पड़ोसियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पता चला कि अली हसन का परिवार तंत्र मंत्र पर विश्वास करता था। जानकारी के अनुसार अली हसन की चार पुत्रियां व तीन पुत्र हैं। मृतका हरमीन 19 वर्ष व यासीन 11 वर्ष अजीबोगरीब हरकतें करती थीं अचानक चिल्लाने लगती थीं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में ये जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इन हत्याओं के पीछे तंत्र मंत्र की संभावना दिखाई दे रही है। शवों के पास कटा हुआ मुर्गा, कुछ पैसे व खून के निशान भी मिले हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक बहनों के पिता अली हसन अपने एक बेटे को लेकर बुलंदशहर गया हुआ है। वहीं बीती रात वह अपने एक बेटे को लेकर मजार पर सोया था। वहीं से वह गायब हो गया। अली हसन का मोबाइल स्विच आफ आ रहा है। बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में सगी बहनों की हुई मौत से यहां काशीपुर में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। सूत्रों की माने तो दोनों बहनों के प्रेम संबंधों से नाराज युवतियों के पिता और भाईयों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। पिता और भाई फरार बताए जा रहे हैं जबकि युवतियों के एक भाई और मां को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *