February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्व-तिलकराज सुखीजा की पुण्य तिथि पर कल होंगे कई कार्यक्रम

देहरादून/ रूद्रपुर/हल्द्वानी। उत्तरांचल दर्पण के संस्थापक स्व0 तिलकराज सुखीजा की छठी पुण्य तिथि कल 13 अगस्त को श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर पत्रकार संगठनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पुण्य तिथि के अवसर पर कल उत्तरांचल दर्पण मुख्यालय एवं हल्द्वानी कार्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही रूद्रपुर प्रेस क्लब सहित अन्य पत्रकार एवं सामाजिक संगठनों की ओर से जिला अस्पताल एवं कुष्ठ आश्रम में मरीजों को फल वितरित किये जायेंगे। इसके अलावा जनपद भर के सरकारी अस्पतालों में फल वितरण एवं विभिन्न सरकारी स्कूलों में बच्चों को शिक्षण सामग्री भी वितरित की जाएगी। इस मौके पर जगह जगह पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। उधर हल्द्वानी में कल प्रातः11बजे उत्तरांचल दर्पण समाचार पत्र के मंगल पडाव गुरूनानक काम्प्लेक्स बरेली रोड, स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी इसके बाद सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में फल वितरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *