Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया

सितारगंज । विकासखण्ड सितारगंज की ग्राम पंचायत ध्यानपुर में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थान पर लाभार्थियों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलायी गयी। उक्त आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हथकरघा विभाग गन्ना विकास विभाग, नलकूप विभाग, खाद्य विभाग, आयुष्मान भारत, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, नाबार्ड, प्रार) स्वास्थ्य केन्द्र, सितारगंज इत्यादि विभागों द्वारा स्टॉल लगाई गयी। उक्तानुसार आयोजित कार्यक्रम ग्राम पंचायत ध्यानपुर में 239 व्याक्तियों/महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों को समस्त विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे-आत्मा योजना, के.सी.सी. और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्राकृतिक कृषि एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पी. एम. के. एस. बाई योजना पी एम. उज्जवला योजना इत्यादि योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया एवं मौके पर लाभार्थियों को सम्बन्धित विभागों द्वारा राजसहायता पर निवेशों/सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत ध्यानपुर में 00 कृषकों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी का अनुभव सांझा किया गया। कार्यक्रम में इच्छुक लाभार्थियों को उज्जवला योजना कार्ड को बनाये गये। कार्यक्रम में जनपदस्तरीय नोडल अधिकारी श्रीमती शोभा जनोटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सितारगंज एवं ग्राम पंचायतवार नियुक्त नोडल अधिकारी श्री दीप चन्द पन्त, सहायक अभियन्ता उपखण्ड प्रथम श्री एम.एस. जंगपांगी, लीड बैंक मैनेजर एवं श्री समर सिंह राणा, ग्राम प्रधान, अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *