Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टेंट हाउस अग्निकांड में मृतकों के परिवार को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता.की घोषणा

हल्द्वानी। विगत दिनों नवाबी रोड स्थित आनंदपुरी फेज 01 वार्ड नम्बर 11 में कुमाऊं टेंट हाउस में लगी भीषण आग में हादसे का शिकार हुए तीनों मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार दृ चार लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है। दीपावली की रात को हल्द्वानी के कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से टेंट हाउस में कार्यरत तीन श्रमिकों की आग में झुलसने से मौत हो गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को चार.चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाने की घोषणा की है। मृतकों में रोहित पुरी ;25द्ध निवासी मोहना गाँव नतौला धारीए कृष्णा कुमार ;38द्ध निवासी शिवनाथपुरा मालधन और रविन्द्र कुमार;27द्ध निवासी गांधीनगर मालधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *