February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दीपावली की रात्रि वन विभाग ने कराया उल्लू को मुक्त,फरार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। दीपावली के मौके पर उल्लू की तस्करी बढ़ जाती है। ऐसे में वन विभाग ने उल्लू के सरंक्षण को लेकर कर्मचारियों को गश्त तेज करने के निर्देश दिए थे। मसूरी वन प्रभाग ने दीपावली की रात्रि को मसूरी.धनोल्टी मोटर मार्ग पर देर रात गश्त के दौरान चैकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान उल्लू को मुक्त कराया है। जानकारी के अनुसार मसूरी.धनोल्टी मोटर मार्ग पर रोड के किनारे एक पेटी रखी हुई थी। वहां पर कुछ संदिग्ध लोग खडे़ हुए थे। जैसे ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो सभी लोग वहां से भाग गए। वन विभाग की टीम ने सड़क किनारे पड़ी पेटी को खोलकर देखा तो उससे हिमालयन वुड का उल्लू बरामद किया। वन विभाग ने अज्ञात युवकों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है। मामले को लेकर मसूरी रेंज अधिकारी एसपी गोरोड़ा ने बताया कि उल्लू के सरंक्षण को लेकर वन विभाग के कर्मचारी गश्त पर थे। सुवाखोली धनोल्टी मार्ग पर चैकिंग अभियान चलाया गया तो रोड के किनारे कुछ संदिग्ध लोग पाए गए। विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो सभी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दीपावली की रात को अंधविश्वासी लोगों द्वारा तंत्र विद्या और लालच में उल्लू की बलि दी जाती है। इसके खिलाफ विभाग ने अभियान छेड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *