Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सुरंग में भूस्खलन होने से कई श्रमिक फंसे: एसडी आरएफ और अन्य बाचाव दलों को भेजा

उत्तरकाशी(उद संवाददाता)। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन होने से हड़कम्प मच गया है। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर 40 से ज्यादा मजूदर फंसे हैं। जिला आपदा प्रबंधन रेस्क्यू अभियान में जुटा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुरंग के अंदर कुल कितने श्रमिक फंसे हैं। सुरंग का निर्माण एनएच आईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच एंबुलेंस तैनात की गई हैं। फिलहाल किसी की मृत्यु की सूचना सूचना नही है। एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार तड़के 5 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर भूस्खलन हुआ है, जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। भूस्खलन की सूचना से हड़कम्प मच गया। सूचना पर आपदा प्रबंधन विभाग को मिलने पर मौके पर एसडी आरएफ और अन्य बाचाव दलों को भेजा गया। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान समाचार लिखे जाने तक जारी था। फिलहाल किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। बता दें आलवेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की जा रही सुरंग की लंबाई 4.5 किमी है। इसमें से चार किमी तक निर्माण पूरा कर लिया गया है। पहले सुरंग निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य सितंबर 2023 था, लेकिन अब मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *