Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लापता महिला को रामपुर से किया बरामद

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। एक माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला को पुलिस ने रामपुर से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से सदरघाट माल्टा जिला माल्टा पश्चिम बंगाल निवासी लक्ष्मी चौधरी पुत्री पुत्री राजकुमार चौधरी रूद्रपुर में अपने पति सुबुर्ताे सील के साथ रह रही थी। एक माह पूर्व वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गयी। पति ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। जिस पर उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। बीते दिवस एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने पुलिस टीम के साथ रामपुर पहुंचकर लक्ष्मी को भुर्जी वाले बढ़िया रामपुर से बरामद कर लिया। रामपुर से यहां लेकर आई पुलिस ने लक्ष्मी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *