Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अहमदाबाद में 20 हजार करोड़ से अधिक के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन

अहमदाबाद। अहमदाबाद में “इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड” अभियान के तहत रोड शो के दौरान अमूल, हिन्दुस्तान ऑयल इन्डस्ट्रीज, वरमोरा टाइल्स, वाडीलाल ग्रुप, एस्ट्रल पाइप्स, नेक्सस इन्फ्राटैक प्रा. लिमिटेड समेत विभिन्न उद्योग समूहों के साथ 20 हजार करोड़ से अधिक के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए। इस निवेश के माध्यम से रोजगार सृजन के साथ ही प्रदेश में हेल्थकेयर, हॉस्पिटैलिटी, शिक्षा, ऊर्जा आदि क्षेत्रों को विस्तारित कर सशक्त बनाया जाएगा।
“पीस टू प्रोस्पेरिटी” के मूल मंत्र के साथ हमारी सरकार प्रदेश में निवेशकों को आमंत्रित कर रही है। राज्य सरकार की सुनियोजित नीतियों के माध्यम से उत्तराखण्ड निवेश का केंद्र बिंदु बन कर उभर रहा है जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *