Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो अग्निकाण्डों में लाखों की क्षति

ईश्वर कालोनी और भल्ला मेडिकल गली स्थित घर में भड़की आग

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। ईश्वर कालोनी में मेडिकल कारोबारी के घर में आग लगने से हड़कम्प मच गया। यहां आग का काबू किया ही जा रहा था कि तभी भल्ला मेडिकल गली में स्थित एक घर में आग लगने की सूचना से हड़कम्प मच गया। आनन फानन में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। दोनों अग्निकाण्ड में लाखों की क्षति का अनुमान है। जानकारी के अनुसार ईश्वर कालोनी निवासी मेडिकल व्यवसायी योगेश कुमार जुगनू के घर में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकालकर जान बचाई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम दो दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गयी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया। अग्निकाण्ड में लाखों की क्षति का अनुमान है। ईश्वर कालोनी में आग अभी पूरी तरह बुझ भी नहीं पाई थी कि इसी बीच मुख्य बाजार स्थित भल्ला मेडिकल गली में बेकरी अनेजा बेकरी के स्वामी राजा अनेजा तीसरे तल पर स्थित आवास में आग लगने की सूचना से हड़कम्प मच गया। दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। दोनों अग्निकाण्डों में लाखों की क्षति का अनुमान है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *