Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रिंसीपल ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर दी जान,सुसाइड नोट नहीं हुआ बरामद

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। गत रात्रि ओमेक्स कालोनी निवासी नगर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध हालातों में घर में फांसी लगा ली । परिजन उसे उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पुलिस आत्म हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से करनाल हरियाणा निवासी सुयोग भारती का ट्रांसपोर्ट का करनाल में ही कारोबार है। उसकी पत्नी 37 वर्षीय पायल भारती यहां ओमेक्स के गंगेज सी 107 में पति सुयोग भारती एवं दो पुत्रियों के साथ रह रही थी। शुक्रवार रात पायल ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगा ली। जब पायल के पति सुयोग भारती घर लौटे। उन्होंने पत्नी पायल भारती पत्नी को पंखे से दुपट्टे से बने फांसी के फंदे झूलता देख घबरा गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के फ्लैट के लोग भी निकल आए। जिस वक्त पायल ने यह कदम उठाया, उनकी नौ वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी जबकि बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पायल भारती के पास से या घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। परिजन आनन फानन में पायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्म हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। इधर परिजनों का आरोप है कि मृतका प्रिंसीपल पायल भारती पर विद्यालय प्रबंधन का कार्य को लेकर अत्यधिक दबाव बना रहता था। जिस कारण पायल पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में रहती थी। वहीं दूसरी ओर विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे किसी भी आरोप को सिरे से नकार दिया है। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतका के परिजनों को भी दे दी है। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के आने के बाद संभवतः स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *