Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिग ब्रेकिंग : केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के करेंगी दर्शन

कल तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेगी उत्तराखंड,जोशीमठ,माणा गांव जाने का कार्यक्रम
देहरादून (उद ब्यूरो) । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेगी। देवभूमि उत्तराखंड में लगातार चारधाम यात्रा पर बाबा केदारनाथ व बद्रीविशाल के दर्शन के लिये देशभर से तमाम फिल्मी हस्तयों के साथ ही राजनेताओं व विख्यात हस्तियों के आगमन का सिलसिला बना हुआ है। वीआईपी गेस्ट के मूवमेंट सहित केंद्रीय नेताओं के आगमन को लेकर शासन और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किये जा रहे है। हांलाकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इनवेस्टर्स समिट रोड शो के लिये चेन्नई दौरे पर है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को देहरादून पहुचेंगी। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को वो केदारनाथ जाएगी। बाबा केदार का आशीर्वाद लेने के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री जोशीमठ में संस्कृत विद्यालय के छात्रों से संवाद करेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले दिन यानी 29 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री बदरीनाथ धाम जाएगी। भगवान बद्री-विशाल का आर्शीवाद लेने के बाद मंत्री का माणा गांव जाने का कार्यक्रम है। बता दें पिछले कुछ दिनों से कई बड़े मंत्रियों के आने का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *