February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अटरिया मार्ग में टॉवर लगाने से भड़के लोग

रुद्रपुर। एक मोबाइल कम्पनी द्वारा अटरिया मार्ग पर आबादी क्षेत्र में लगाये जा रहे टॉवर के खिलाफ जनाक्रोश भड़क उठा। उन्होंने निर्माण स्थल परजोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी वहां आ पहुंचे और उन्होंने टॉवर निर्माण का काम रूकवा दिया। बताया जाता है कि अटरिया मार्ग पर आबादी क्षेत्र में मोबाइल कम्पनी द्वारा टॉवर लगाया जा रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व भी टॉवर लगाने का विरोध किया गया था। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने टॉवर लगाने पर रोक लगा दी थी। गतरात्रि टॉवर लगाने के लिए पुनः कई लोग वहां आ गये और उन्होंने टॉवर निर्माण का काम शुरू कर दिया। इसकी भनक लगते ही तमाम क्षेत्रवासी मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने मौके पर इसका कड़ा विरोध करते हुए निर्माण कार्य रूकवा दिया जिससे दोनों प क्ष आमने सामने आ गये। मामले की सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी होशियार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने टॉवर निर्माण की अनुमति मांगी। सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा अनुमति पत्र न दिखाये जाने पर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी गयी। विरोध करने वालों में आरिफ, सत्यम, जावेद, गोविंद, चंदन, पारस, कमलेश, बॉबी, विनय, कुंदन आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *