Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा में पिकप खाई में गिरने से एक की मौत, लोग दो गंभीर

अल्मोड़ा(उद संवाददाता)। पहाड़ों पर हादसे थम नहीं रहे हैं। बीती शाम पिकप खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पिकप संख्या यूके 04सीए-5381 ग्राम हिलीछीना पग रिसोर्ट को जाने वाले कच्चे रास्ते पर अनियंत्रित होकर 60 मीटर खाई में गिर गयी। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर सोमेश्वर पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में पिकप सवार 40 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय नाथूराम निवासी ग्रामपोस्ट भगतोला, सोमेश्वर 68 वर्षीय जीत सिंह, पुत्र बचे सिंह निवासी ग्राम भटगड़ माफी पोस्ट मनान, सोमेश्वर और 52 वर्षीय राजेंद्र राम पुत्र स्वर्गीय देवराम निवासी भाटनयाल ज्यूला, पोस्ट मनान थाना सोमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को खाई से निकालकर उपचार हेतु तत्काल 108 वाहन के माध्यम से सरकारी अस्पताल सोमेश्वर भेजा गया। जहां डॉक्टर द्वारा गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को मृत घोषित किया गया तथा घायल जीत सिंह व राजेंद्र राम को प्राथमिक उपचार के उपरांत हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *