Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

झमाझम बारिश ने बढाई ठंडक: बारिश ने फिर बढ़ाई किसानों की चिंता

देहरादून/हल्द्वानी/रूद्रपुर। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश ने ठंड का अहसास करा दिया है। बारिश के बीच अचानक अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। वहीं बारिश ने तराई में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। बदले मौसम के मिजाज के चलते ठंड बढ़ने से लैंसडाउन चौक के पास लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं धुंध के कारण अंधेरा होने से वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हरिद्वार में तेज तूफान से धूल मिट्टी, कूड़ा तेज शहर के रोड और गलियों में पसर गया। तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गई है। उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। वहीं विकासनगर में मूसलाधार बारिश हो रही है। उधर नैनीताल और उधम सिंह नगर में भी सोमवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से ठंडक बढ़ गयी। घने बादलों से अंधेरा छा गया। बारिश ने किसानों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी है। इन दिनों तराई में धान खरीद जारी है। किसान बड़े पैमाने पर अपना धान खरीद केन्द्रों पर लेकर पहुंच रहे हैं। अचानक बारिश होने से आज कई किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। कई किसानों का धान खेतों में ही भीग गया। किच्छा किच्छा स्थित नवीन मंडी में भी किसानों का धान भीग गया है। खेतों मे खड़ी धान की फसल को भी भरी नुकसान उठाना पड़ा। मंडी में किसानों एवं मंडी कर्मचारियों ने पन्नी आदि से धान को बचाने का प्रयास किया। वही किसानों को खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होने का डर सता रहा है किसानों का कहना है कि यदि एक दो दिन मौसम खराब रहा तो किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार को बारिश होने के आसार बताए गए थे। केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कल 17 अत्तफूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *