Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आवारा जानवरों को पकड़ने गयी निगम की टीम पर हमला

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। मुख्य बाजारों, राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अन्य स्थानों में परेशानी का सबब बन चुके आवारा जानवरों को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की गई । मामले की रपट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रपट में नगर आयुक्त, नगर निगम नगर निगम ने कहा है कि निगम की टीम में शामिल कार्मिको कुलदीप भाटिया, वाहन चालक, गोलू पुत्र भगवानदास, राजा पुत्र बुद्ध सेन, सूरज पुत्र रामकुमार एवं राजू पुत्र रामपाल द्वारा 11 अक्टूबर को वार्ड 14, भदईपुरा, राष्ट्रीय राजमार्ग किच्छा रोड पर खुले में विचरण कर रहे आवारा व निजी पशुओं को पकड़ने हेतु अभियानचलाया गया था। अभियान के दौरान भदईपुरा के कुछ महिला पुरुषों द्वारा निगम टीम के ऊपर लाठी-डण्डो से हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की गई । पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *