Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

थमने का नाम नहीं ले रहे शर्मनाक मामले: मूक बधिर छात्राओं का यौन शोषण,आवासीय संस्था का संचालक गिरफ्तार

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। प्रदेश में देवभूमि को कलंकित करने वाले महिला यौन शोषण के शर्मनाक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब गौलापार के मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों की आवासीय संस्था के संचालक पर दिव्यांग नाबालिग छात्रों के साथ यौन शोषण का आरोप लगा है। पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने जांच के बाद संस्था के संचालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि गौलापार स्थित मूक बधिर एवं दृष्टिबाधित बच्चों की आवासीय संस्था की एक 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा ने एसएसपी को शिकायत पत्र देखे हुए संस्था संचालक पर अश्लील हरकत और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर काठगोदाम थाना पुलिस द्वारा पूरे मामले में जांच की गई। जांच के बाद नाबालिक छात्रा की शिकायत पर मजिस्ट्रेट के सामने अन्य नाबालिग छात्राओं के बयान हुए जहां संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्याप्त साक्ष्य व सबूत जुटाकर पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने पीड़िता 13 वर्षीय बालिका का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए। पीड़िता दिव्यांग छात्रा ने जुलाई माह में यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पत्र में पीड़िता ने अन्य पीड़ित छात्राओं के नाम भी खोले थे। जांच में पुलिस ने संबंधित छात्राओं से पूछताछ की तो पीड़िता ने आरोपी संचालक द्वारा यौन शोषण करने की बात पुलिस को बताई। पुलिस मामले की गहराई से जांच करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *