Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक के रिश्तेदार की हत्या का खुलासा : दो भाई गिरफ्तार

रामनगर(उद संवाददाता)। निकटवर्ती ग्राम छोई में विधायक दिवान सिंह बिष्ट के रिश्तेदार गोविंद सिंह फर्त्याल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को हत्या में प्रयुक्त सामान के साथ गिरफ्तार किया है। हत्या को रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। बता दें रविवार कि महिला बीडीसी मेंबर कविता बिष्ट के पिता एवं विधायक दिवान सिंह बिष्ट के रिश्तेदार गोविंद सिंह फर्त्याल का शव घर से ही कुछ दूरी पर स्थित सिंचाई नहर में बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान से प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। इस मामले में मृतक के पुत्र सौरभ फर्त्याल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम का गठन घटना के खुलासे के लिए किया गया था इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के साथ ही एसओजी एवं फॉरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वायड की मदद से घटना का खुलासा करने की तैयारी की जिसके बाद बुधवार को कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक के हरबंस सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व मृतक की जमीन पर कुछ पेड़ अज्ञात लोगों द्वारा काट लिए गए थे जिसका शक मृतक ने अपने ही गांव में कुंदन सिंह बिष्ट के भाई संतोष सिंह पर जाहिर किया था। उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर मृतक उनके परिवार के साथ गली गलौज कर रहा था। इसके बाद इसी गांव के कुंदन बिष्ट एवं उसके भाई भोपाल सिंह बिष्ट ने गोविंद सिंह की हत्या कर शव गांव में ही स्थित कुछ दूरी पर नहर में फेंक दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक गोविन्द फर्त्याल के खेत से कुछ दिन पहले काटे गये पेड़ों को लेकर वह गांव के लड़को पर ही शक कर रहे थे जिन पर शक किया जा रहा था उनमें से एक मेरा भाई संतोष उर्फ सोडी भी था । उसने बताया कि 7 अक्टूबर को को जब मैं टैम्पू से लगभग सवा सात बजे अपने घर पहुंचा , जब मै घर पहुँचा तो मेरी माँ किचन मे सब्जी काट रही थी तथा हमारे मकान की छत पर गोविन्द फर्त्याल था तथा अपमानजनक बातें कर अपने कटे पेड़ो के पैसे मांग रहा था। मैने उससे गाली गलोज न करने को कहा पर वह नही माना तथा मेरे सामने ही मेरी माँ को गाली गलोज करने लगा माँ को गाली देता देख मुझे अच्छा नही लगा। मेरी गोविंद सिंह से बहस हो गई इसी बीच मैने उसे छत से जहाँ पर वो खड़ा था नीचे को धक्का दे दिया जिससे वह सीड़ियो पर गिर गया तथा उसे चोट लग गई । मै डर गया कि हल्ला गुल्ला कोई सुन न लें तथा मैने उसे किचन में खींच लिया हमारा झगड़ा देखकर माँ किचन से अपने कमरे को चली गई थी । गोंवद सिंह किचन मे ही बड़बड़ा रहा था वह हमें गालिया दे रहा था । इसी बीच मेरा छोटा भाई भोपाल बिष्ट उर्फ घन्नु जो कि भतरोजखान होटल मे काम करता है भी घर आ गया था । उसने भी गोविंद सिंह को गालिया देते देखा तथा माँ को गाली देने की बात सुनी तो उसे भी गुस्सा आ गया फिर मैने व मेरे भाई भोपाल सिंह ने लात घुसो से गोविन्द फर्त्याल को पीटा तथा उसके सिर को फर्श पर पटक दिया जिससे वो अचेत हो गया । हम डर गए थे हमे लगा कि यदि यह ठीक हो गया तो यह हमारी शिकायत करेगा हम दोनो भाई इसे घसीटते हुए मकान के पीछे तरफ खेत से होते हुए बरसाती नाले के नीचे नहर के उपर ले गये थे। इस दौरान घसीटने से गोविंद सिंह का लोवर व बनियान उतर गयी थी तथा अन्डर वियर भी उतर गया था । फिर मैने नहर की दीवार पर उसे लेटाकर चैक किया उसके मुँह पर पानी के छीटे मारे तो के शरीर मे कोई हलचल नही हुई । इस बीच मेरा भाई घन्नु नहर से नीचे कूदकर घर को चला गया था तथा मैने भी गोविंद सिंह को धक्का देकर नहर मे डाल दिया और घर को चला गया । हमने उसके शव को नहर मे इसलिए डाला ताकि वह पानी के साथ बह जाए तथा किसी को कुछ पता न चले । एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम ने मृतक के कपड़े, टॉर्च एवं मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम को एसपी द्वारा 2500 का इनाम देने की घोषणा भी की गई है साथ ही आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *