Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तीन घरों में चोरों का धावा नगदी और सामान चोरी

किच्छा(उद संवाददाता)। प्रतापपुर पटिया में अज्ञात चोरों ने तीन घरों में धावा बोलकर 35000 नगद 3 मोबाइल और एक अंगूठी तथा एक जोड़ी पायल पर हाथ साफ कर दिया ।जिसकी सूचना पीड़ितों द्वारा कोतवाली में दी गई है । पुलिस ने तीनों लोगों की दी गई तहरीर पर छानबीन शुरू कर दिए दी है। प्रतापपुर निवासी विनोद पुत्र नरराय,रामप्रवेश पुत्र निहोर ,सूरज कुमार पुत्र मनीराम ने बताया कि गत रात्रि जब वे लोग सो रहे थे तो अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से उनके जेब में रखें नगदी तथा तीन मोबाइल सहित एक जोड़ी पायल वह एक सोने की अंगूठी चुरा लिया गया। इस दौरान पीड़ितों ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की भी आहट नहीं हुई ऐसा लग रहा था जैसे वे लोग गहरी नींद में है। चर्चा है कि चोरों द्वारा कोई नींद का स्प्रे प्रयोग किया गया हो। किंतु इस पर कोई भी स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बता पाया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यह दूसरा मामला है। जब एक ही रात चोरों ने तीन परिवारों को निशाना बनाया इससे पूर्व नगर क्षेत्र में दो दुकान तथा तीन घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाया जा चुका है। जिस पर पुलिस को अभी तक कोई भी सफलता प्राप्त नहीं हो पाई है ।संभावना व्यक्त की जा रही है की इन सभी प्रकार की चोरियों में एक ही प्रकार के चोर लिप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *