Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला की मौत,चालक फरार

कोटद्वार। पौड़ी के कोटद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। मंगलवार को कोटद्वार के कौड़िया इलाके के पास हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे से गुजर रही स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक महिला के दोनों पैर के ऊपर चढ़ गया। दर्दनाक हादसे में महिला के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल लाया गया। महिला की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रेफर करने के दौरान महिला की मौत हो गई।महिला की पहचान सीमा पत्नी अनुसूया निवासी शिवराजपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *