Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हाईवे पर अनियंत्रित डम्पर ने यात्रियों से भरे टेम्पो को मारी टक्कर,यात्री की मौत

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। काशीपुर मार्ग पर यात्रियों से भरे टेम्पो को अनियंत्रित डम्पर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल यात्रियों को पुलिस द्वारा चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां एक यात्री की उपचार के दियरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के पश्चात डम्पर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार काशीपुर मार्ग पर ग्राम भगवानपुर में आरआईटी कॉलेज के सामने रुद्रपुर की तरफ से आ रहे अनियंत्रित डंपर ने यात्रियों से भरे दिनेशपुर की ओर जा रहे टेंपो रजिस्ट्रेशन संख्या यूके 06 टीए 5262 को पीछे टक्कर मार दी। जिससे टेंपो पलट गया टेंपो में सवार करीब पांच-छ यात्रियों में चीख पुकार शुरू हो गई । डम्पर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लोगों से घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई कमाल हसन और एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की विस्तार से जानकारी ली। घायल 25 वर्षीय कृष्ण पत्नी अविनाश मंडल निवासी आनंद खेड़ा दिनेशपुर व 58 वर्षीय हरीश बठला पुत्र अविनाश बठला निवासी वार्ड नंबर 4 थाना दिनेशपुर को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा गया। चोटिल कृष्णा को हल्की-फुल्की छोटे आई है। जबकि हरीश बठला की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस आरोपी डंपर चालक को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। बताया जाता है मृतक हरीश बाठला पिछले करीब 25 वर्षों से काशीपुर मार्ग स्थित एस पी सॉल्वेंट संस्थान में कार्यरत थे। गत सायं वह कार्य समाप्त कर टेम्पो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। मृतक हरीश बाठला अपने पीछे पत्नी, तीन विवाहित पुत्र राहुल, रोहित व मोहित तथा पुत्री कोमल सहित पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *