Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टाटा सूमो खाई में गिरने से एक की मौत, दो घायल

चमोली(उद संवाददाता)। हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर टाटा सूमो खाई में गिरने से एक की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हैं। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुँची पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह थाना चमोली को सूचना मिली कि रिवर व्यू होटल क्षेत्रपाल के पास एक एक वाहन खाई में गिर गया है। इस सूचना पर कोतवाली चमोली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहां पर एक टाटा सूमो खाई में गिर गयी थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गये। पुलिस और एसडीआरएफ ने 35 फिट गहरी खाई से शव को निकाला गया। शव की शिनाख्त शैलेंद्र भट्ट पुत्र विशंबर भट्ट निवासी 108 शांति बिहार भामियांन कला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई जो यात्रियों को टैक्सी से बद्रीनाथ लेकर जा रहा था। शव को परिजनों से शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *