Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पिथौरागढ़ में होगा पीएम मोदी का पारम्परिक परिधानों, वाद्य यंत्रों, छोलिया नृत्य के साथ किया जाएगा भव्य स्वागत

कुमाऊं भ्रमण पर 20 स्थानों पर की जाएगी पुष्प वर्षा,पीएम को पहनाए जाएंगे रंगा.ब्यंथलो
पिथौरागढ़(उद संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को कुमाऊं दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पीएम के दौरे को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिथौरागढ़ में 20 स्थानों पर पुष्प वर्षा से पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। पिथौरागढ़ में जहां एक ओर पीएम की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री का 20 स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही भिन्न स्कूलों के बच्चे भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम की सुरक्षा के लिए 1200 जवान तैनात रहेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत पारंपरिक परिधानों, वाद्य यंत्रों, छोलिया नृत्य के साथ किया जाएगा। बता दें कि पीएम को परंपरागत परिधान रंगा.ब्यंथलो परिधान और पगड़ी) भी पहनाई जाएगी। आदि कैलाश पहुंचने पर पीएम का स्वागत परंपरागत वेशभूषा में किया जएगा। बता दें कि स्पोर्ट्स मैदान में वीआईपी सिटिंग व्यवस्था और वीवीआईपी सुरक्षा घेरा डी के बाहर दाहिनी ओर बने मंच और उसके सामने सोफा पर वीआईपी के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही वीवीआईपी के आगमन के लिए निर्धारित किए गए समय पर सड़क मार्ग से सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *