Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सरकारी राशन की कालाबाजारी: हरिद्वार की राईस मिल में भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद

हरिद्वार (उद संवाददाता)। सरकारी राशन की कालाबाजारी की सूचना पर एसडीएम अजयवीर सिंह ने गुरुवार सुबह एक राइस मिल में छापा मारा। इस दौरान मिल के गोदाम से भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार बहादराबाद स्थित प्रेम राईस मिल में सरकारी राशन की कालाबाजारी होने की सूचना पर एसडीएम अजय वीर सिंह ने टीम के साथ मिल में छापा मारा जिससे वहां हड़कम्प मच गया। छापे की कार्रवाई के दौरान मिल के गोदाम में भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ। जिसके बारे में मिल में मौजूद कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पाये। जिसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि प्रेम राइस में कालाबाजारी की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। उक्त गोदाम को सीज कर दिया गया है। साथ थी संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। छापे की कार्रवाई के दौरान राजस्व उप निरीक्षक देवेश घिल्ड़ियाल, आशीष ममगाईं, मंडी निरीक्षक देवेंद्र कुमार त्यागी, मंडी सहायक अजय भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *