Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या करने के मामले में तीन को आजीवन कारावास

रूद्रपुर(उद संवाददाता) । पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील तोमर ने गुरुवार को खुली अदालत में आजीवन कारावास और पाँच-पाँच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुना दी ।सहायक जिला शासकीय अधिवत्तफ़ा दीपक अरोरा ने बताया कि रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम फौजी मटकोटा निवासी राकेश कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह ने 30-09-2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बीती शाम करीब 8 बजे वह अपने बड़े भाई अतेन्दर पाल सिंह एवं चचेरे भाई संजीव पाल सिंह के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपनी फर्नीचर की दुकान पर जा रहे थे कि फौजी मटकोटा मोड़ पर कोल्हू के पास पहले से हथियारों से लैस मौजूद विनित पुत्र छत्रपाल,वीरे पुत्र हुसनलाल व डम्पी धामा पुत्र कुवंर पाल ने रोककर पिस्तौल व तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी ।तीनों जान बचाने के लिए गॉव की तरफ भागे तो तीनों ने पीछा कर अतेंदर पाल को पकड़ कर जमीन पर लिटा लिया और उसके सिर में गोली मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी , शोर मचाने पर तीनों हमलावर वहाँ से भाग गए । पुलिस ने तीनों के विरूद्ध हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी और 02-10-2017 को विनित व वीरे को गिरफ्रतार कर उनकी निशानदेही पर तमंचे बरामद कर उनको जेल भेज दिया,पुलिस ने दोनों के ही विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया था ।मुकदमा प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील तोमर की अदालत में चला जिसमें सहायक जिला शासकीय अधिवत्तफ़ा दीपक अरोरा ने 14 गवाह पेश किए,गवाही के दौरान डम्पी धामा का नाम हत्या करने वालों में शामिल होने के कारण कोर्ट ने धारा 319 सीआरपीसी के अन्तर्गत तलब किया ।कोर्ट् ने तीनों को अतेन्दर पाल सिंह की हत्या करने का आरोपी मानते हुए सजा के प्रश्न पर सुना जिसके बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील तोमर ने गुरुवार दोपहर खुली अदालत में तीनों को हत्यारा घोषित करते हुए धारा 302/34 आईपीसी के तहत आजीवन कारावास और पाँच-पाँच हजार रुपये जुर्माने तथा विनित व वीरे को धारा 25 शस्त्र अधिनियम के तहत एक-एक वर्ष के कठोर कारावास और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *