Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अपर महानिदेशक एपी अंशुमान ने किया एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण

रूद्रपुर (उद संवाददाता)।अपर महानिदेशक लॉ एण्ड ऑर्डर एपी अंशुमान ने एसएसपी कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले सीओ पंतनगर, एसपी क्राइम, डीसीआरबी में तैनात कर्मियों से जानकारी ली। एडीजी पीआरओ, रीडर औफिस, रिकॉर्ड रूम, एसपी सिटी समेत एसडीएम कार्यालय में स्थित कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इससे पहले यहां पर पहुंचने पर उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बुकें देकर स्वागत किया। इस मौके पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी क्राइम मनीषा जोशी,सीओ संचार आरडी मठपाल,आरआई वेद प्रकाश, पेशकार इंस्पेक्टर सलाउद्दीन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *