Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राज्यपाल ने केदारनाथ धाम में की पूजा अर्चना

देहरादून (उद संवाददाता)। उत्तराखंड के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगलकामना की। वहीं उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। वहां उन्होंने बदी विशाल की पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *