Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कहीं सरकार में बैठे हुए लोग उनसे नाराज नहीं हो जाएं..भाजपा नेताओं की कठपुतली बन गये हैं मलाईदार पदों पर बैठे अधिकारी !

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विपक्षी नेताओं के फोन नहीं उठाने और उन्हें सम्मान नहीं देने का लगाया आरोप 
देहरादून (उद संवाददाता)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधायक मदन बिष्ट के बहाने प्रदेश की नौकरशाही पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने अधिकारियों पर विपक्षी नेताओं के फोन नहीं उठाने और उन्हें सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मलाईदार और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारी इस सोच के साथ विपक्षी नेताओं के फोन नहीं उठाते कि कहीं सरकार में बैठे हुए लोग उनसे नाराज नहीं हो जाएं। मदन बिष्ट का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपाऔर कांग्रेस नेताओं ने जुबानी हमला शुरू कर दिया है। वहीं राज्य में बेलगाम अधिकारियों की मनमानी को लेकर भी विपक्ष सरकार पर हमलावर हुआ था जिसके बाद खुद स्पीकर ऋतु खंडूरी ने सदन से अधिकारियों का कड़ी फटकार लगाई थी। फेसबुक पोस्ट में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि यह अकेले विधायक मदन बिष्ट की समस्या नहीं है, यह शिकायत हर विपक्षी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता की है। अधिकारियों को हमेशा यह डर सताता है कि यदि भाजपा तक यह खबर पहुंच गई कि उन्होंने विपक्षी नेता का फोन उठाकर आदर सत्कार किया तो फिर उनकी विदाई तय है। हरीश रावत ने कहा कि राज्य में कुछ अधिकारी अच्छा काम भी कर रहे हैं। हम उनकी सार्वजनिक प्रशंसा इसलिए नहीं करते हैं कि कहीं इससे उनकी पोस्टिंग पर कोई असर न पड़े। आज प्रदेश की राजनीति का रुख कुछ ऐसा हो चला कि है कि विपक्ष के नेताओं का टेलीफोन न उठाना, भाजपा और वर्तमान सत्ता के प्रति उनकी वफादारी का मापदंड बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *