Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम पुष्कर सिंह धामी को पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

देहरादून (उद संवाददाता) । उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी को प्रधानमंत्री मोदी  गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 48 साल के हो गए हैं। सीएम धामी के जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा है कि वो युवाओं की आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्तराखंड के विकास के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुह मंत्री अमित शाह ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि देवभूमि के विकास और जनता के कल्याण के लिए आप ऐसे ही निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की बधाई दी है। हरदा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राज्य वासियों को भी बधाई दी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। सीएम धामी ने अपना जन्मदिन बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचकर अपनाया जन्मदिन मनाया। शुक्रवार को दिल्ली से लौटते वक्त बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास पहुंचे।यहां पहुंचकर सीएम धामी ने अपना जन्मदिन छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। सीएम धामी ने बच्चों को गिफ्ट देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *