Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शॉर्ट सर्किट से दुकान में भड़की आग,लाखों की क्षति

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। गत रात्रि प्रेम सिनेमा के समीप कार सीट कवर की दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग जाने से दुकान में रखा लाखों रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दुकान मालिक को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे परिजनों ने दुकान के ताले तोड़कर सामान को बचाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन आग ने दुकान के अंदर रखे पूरे सामान को अपनी चपेट में लिया और दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गया। जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार और सुरेन्द्र कुमार निवासी मुखानी की यहां प्रेम सिनेमा दीवार से लगी सूरज गद्दी पोस्टर एण्ड कार एसीसिरिज के नाम से तीन दुकानें है। रात करीब 8.30 बजे उन्होंने दुकान बंद की और घर चल गए। रात उनके पास फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गयी है। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। हांलाकि सूचना मिलते ही फायर कर्मचारी तीन फायर गाड़ियों के साथ मौके पर पहुँच गए। दमकल कर्मियों ने फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाते हुए नजदीकी दुकानों को आग की लपटों से बचा लिया नहीं तो यहां पर नुकसान के साथ-साथ एक बड़ा हादसा घटित हो सकता था।दुकान मालिक के अनुसार दुकान के अंदर रखा 15 से 20 लाख रुपए कीमत का सामान जल गया है। क्योंकि दुकान के अंदर महंगी-महंगी कई मशीने रखी हुई थी। इसके अलावा सीट कवर, महंगे-महंगे स्टीरियो व कार एसेसरीज का काफी सामान था। जो सभी जलकर खाक हो गया। इधर सूचना पर कोतवाल हरेन्द्र चौधरी एवं भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गयी और मामले की जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *