Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिडकुल में ट्रक ने साईकिल सवार गार्ड को रौंदा,मौत

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। सिडकुल क्षेत्र में नैनीताल हाइवे पर तेज गति से जाते ट्रक ने साईकिल सवार गार्ड को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव एवं ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार ताड़ीखेत रानीखेत निवासी 43 वर्षीय बालिराम पुत्र लीला राम ट्रांजिट कैंप स्थित में किराए के मकान में रहता था। वहीं कई सालों से सिडकुल की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। बताया जा रहा है कि गत रात्रि बालिराम साईकिल से नाइट शिफ्ट की डड्ढूटी करने के लिए कंपनी की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में जब वह नैनीताल हाइवे के पास पहुंचा। पीछे से तेज गति से आते एक ट्रक चालक ने उसकी साईकिल को टक्कर मार दी। जिससे गार्ड बलिराम ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरो की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *