Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार की टक्कर से छात्रा की मौत

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। शहर में अब लोगों का प्रातःकाल टहलना भी असुरक्षित हो गया है। कब कौन तीव्र गति से जाता वाहन टक्कर मार दे इसका भी पूरा ध्यान रखना पड़ रहा है। मुखानी थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वाक कर रही एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी इस दौरान एक अनियंत्रित कार ने उसे तेज टक्कर मारी, जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार धारचूला पिथौरागढ़ निवासी आशा यहां एमबीपीजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। प्रातः जब वह घर से मॉर्निंग वॉक करने निकली उसी दौरान तेज गति से जाती कार के अज्ञात चालक ने उसे पीछे से जोर से टक्करमार दी। जिससे वह छिटककर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। रह गुजरते लोगों ने घायल छात्रा को108 एंबुलेंस के द्वारा उपचार के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया तथा मृतका के परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस फिलहाल कार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *